3 मई 2022 : ग्रीनफील्डस कॉलोनी
ग्रीनफील्डस कॉलोनी की rwa आवासीय सुधार मण्डल के प्रतिनिधिमंडल ने कुछ दिन पहले आदरणीय केन्द्रीय मंत्री श्री कृष्णपल गुर्जर जी से मॉल रोड बनवाने के संदर्भ में मुलाकात की थी । :
इसी संदर्भ में आवासीय सुधार मण्डल ग्रीनफील्डस के प्रधान आचार्य आदित्य शर्मा ने बताया कि आवासीय सुधार मण्डल ( rwa ) की टीम ने केन्द्रीय मंत्री व फरीदाबाद के जनप्रिय सांसद श्री कृष्णपल गुर्जर से ग्रीनफील्डस कॉलोनी की मॉल रोड को सेमेन्टेड बनवाने की गुहार लगाई थी । आदरणीय मंत्री जी श्री कृष्णपल गुर्जर ने सभी प्रसाशनिक अधिकारियों को इस सड़क को सेमेन्टेड सड़क बनवाने के सख्त निर्देश दिए थे ।

इस कार्य पर और तेजी लाते हुए विभाग ने इसके सर्वे के कार्य को और भी तेज कर दिया है और आज ही इस रोड का एस्टीमेट प्रदान करने के लिए आज ही रोड की नपवाई का कार्य कर दिया गया है ।
आवासीय सुधार मण्डल के महासचिव अधिवक्ता सन्नी खण्डेलवाल ने बताया की एनएचपीसी अन्डर पास की जलभराव की समस्या से निजात के लिए dpr बनवाने के लिए जो टेन्डर, दो महीने पहले नगर निगम ने जारी किया था उसका फिर से रीटेन्डर किया गया है और इस बार यह सीवेर लाइन के dpr का कार्य पूर्ण हो जाएगा । इसके बाद ग्रीनवेली गुरुकुल कट से nhpc अन्डरपास तक की नई व बड़े नाप की सीवर लाइन बिछाई जाएगी जिससे एनएचपीसी अन्डर पास की समस्या का हमेशा के लिए स्थायी निदान हो जाएगा, ऐसी उम्मीद है । इस सीवर के पानी को ट्रीट कर बड़खल झील का हिस्सा बनाया जाएगा, जो सूत्रों के हवाले से ऐसा ज्ञात हुया है ।

आवासीय सुधार मण्डल ग्रीनफील्डस के सभी कमेटी मेम्बर्स ने बताया कि asm की टीम जी जान से निस्वार्थ और मानव सेवा भाव से कॉलोनी में विकास के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है और धीरे धीरे अब उनकी मेहनत रंग लाने वाली है । वार्ता के दौरान यह भी बताया की उनकी संस्था का सपना ग्रीनफील्डस कॉलोनी को ncr रीजन की सबसे अच्छी कॉलोनी के रूप में विकसित करवाना है ।





- फरीदाबाद की ग्रीन्फील्डस कॉलोनी में हुई धरती सिकुड़ने की अद्भुत रहस्यमयी घटना। 100 फ़ीट चौड़ी मॉल रोड का 40 फ़ीट भाग हुआ गायब।फरीदाबाद की सेक्टर 42 – 43 डिवाइडिंग रोड 100 फुटा मार्ग है… Read more: फरीदाबाद की ग्रीन्फील्डस कॉलोनी में हुई धरती सिकुड़ने की अद्भुत रहस्यमयी घटना। 100 फ़ीट चौड़ी मॉल रोड का 40 फ़ीट भाग हुआ गायब।
- ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए नगर निगम ने दी चेतवानी। अवैध बोर्ड लगाने वालों ने मांगी कुछ दिन की मोहलत ।12 मार्च 26 , आज नगर निगम द्वारा ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एंट्री… Read more: ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए नगर निगम ने दी चेतवानी। अवैध बोर्ड लगाने वालों ने मांगी कुछ दिन की मोहलत ।
- नवशा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।26 जनवरी 2026 नवशा फाउंडेशन द्वारा ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अत्यंत हर्षोल्लास के… Read more: नवशा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।
- भारी मात्रा में धुआँ फैलने से ग्रीनफील्डस कॉलोनी के गेट संख्या 1, 3, और 5 के क्षेत्र में मचा तांडव । घंटो मशक्कत के बाद स्तिथि को किया गया काबू ।फरीदाबाद : दिनाँक 17 जनवरी ग्रीनफील्डस पुलिस चौकी इंचार्ज श्री कृपा राम… Read more: भारी मात्रा में धुआँ फैलने से ग्रीनफील्डस कॉलोनी के गेट संख्या 1, 3, और 5 के क्षेत्र में मचा तांडव । घंटो मशक्कत के बाद स्तिथि को किया गया काबू ।
- ग्रीनफील्ड्स कोलोनीवासियों ने अपने पैसे एकत्रित कर खुद ही करवाया 22 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य। सभी बड़े – बड़े वादे हुए फेल।फरीदाबाद । ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित ऐफ एवेन्यू के निवासियों… Read more: ग्रीनफील्ड्स कोलोनीवासियों ने अपने पैसे एकत्रित कर खुद ही करवाया 22 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य। सभी बड़े – बड़े वादे हुए फेल।
- ग्रीनफील्ड्स निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ ।10 सितंबर 2025 । फरीदाबाद । यमुना में बाढ़ के कारण यमुना… Read more: ग्रीनफील्ड्स निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ ।
- ग्रीनफील्डस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।16 अगस्त 2025 । श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव ग्रीनफील्डस कॉलोनी के… Read more: ग्रीनफील्डस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
- ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस ।15 अगस्त 2025 । 79वां स्वतंत्रता दिवस ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में धूमधाम से… Read more: ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस ।
- ग्रीनफील्डस कॉलोनी की मॉल रोड पर हुए नरकीय हालात। मॉल रोड पर खुले में बह रहे सीवर की गंदगी से आमजन आए मुश्किल में।29 मई 2025 : फरीदाबाद की ग्रीनफील्डस कॉलोनी की लाइफलाइन कहलाये जाने… Read more: ग्रीनफील्डस कॉलोनी की मॉल रोड पर हुए नरकीय हालात। मॉल रोड पर खुले में बह रहे सीवर की गंदगी से आमजन आए मुश्किल में।
- ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान ।आज ग्रीनफील्डस कॉलोनी की डेवलपर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा ग्रीनफील्डस के सभी… Read more: ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान ।
- ग्रीन फील्ड कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस ।ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कोकिला वाटिका पार्क में रविवार को हर्ष उल्लास… Read more: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस ।
- NHPC अंडरपास पर बारिश में नहीं हुआ जलभराव।सीवरलाइन के अंदर लगी दीवार टूटने से हासिल हुई बड़ी सफलता ।ग्रीन फील्ड वासियों ने NHPC अन्डरपास की सीवरलाइन के अंदर लगी हुई… Read more: NHPC अंडरपास पर बारिश में नहीं हुआ जलभराव।सीवरलाइन के अंदर लगी दीवार टूटने से हासिल हुई बड़ी सफलता ।
