Categories
ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद

फरीदाबाद की ग्रीन्फील्डस कॉलोनी में हुई धरती सिकुड़ने की अद्भुत रहस्यमयी घटना। 100 फ़ीट चौड़ी मॉल रोड का 40 फ़ीट भाग हुआ गायब।

फरीदाबाद की सेक्टर 42 – 43  डिवाइडिंग रोड 100 फुटा मार्ग है जोकि ग्रीन्फील्डस कॉलोनी की मॉल रोड के नाम से भी प्रख्यात है। यह मार्ग डीटीपी प्लानिंग के सरकारी नक्शे में 100 फीट चौड़ा अधिसूचित है। ग्रीनफील्डस कॉलोनी के अप्रूव्ड लेआउट प्लान में भी यह मार्ग 100 फीट का उल्लेखित है और एस वी सी लहरी बिल्डर के लेआउट प्लान में भी यह मार्ग 100 फीट प्रदर्शित है ।

लेकिन यहाँ फरीदाबाद में एक बहुत ही अद्भुत रहस्यमयी घटना घटित हुई है । मौके पर 240 मीटर तक की लंबाई में (ग्रीनफील्डस कॉलोनी के गेट संख्या 10  से 15 तक) लहरी बिल्डर के सामने इस अधिसूचित 100 फीट चौड़े मार्ग की चौड़ाई में से करीब 40 फुट का हिस्सा गायब हो गया है । अब लोगों का कहना है की बाकी की 40 फीट सड़क के ROW को धरती निगल गई या आसमान खा गया । आखिर 40 फीट सड़क का हिस्सा गया तो गया कहाँ !

रोजाना जलभराव, एक्सीडेंट, जाम आदि की समस्या को लेकर जब समाजसेवी सन्नी खण्डेलवाल जी व अन्य वरिष्ट निवासियों ने इस गड़बड़ी की शिकायत डीटीपी प्लानिंग में की तो डीटीपी प्लानिंग ने यह जवाब जारी किया कि :

no kabja on major road

इस आश्चर्यजनक जवाब से क्षेत्र की 2 लाख जनता के द्वारा कयास यह लगाया जा है कि कोई चमत्कारिक व अद्भुत भूगोलिक घटना घटी होगी या जरूर कोई भूकंप आया होगा और 40 फुट सड़क धरती में समा गई होगी । जिस कारण इस स्थान पर सड़क की चौड़ाई 40 फुट कम रह गई है । कुछ लोगों का मानना है कि यहाँ पर नासा के वैज्ञानोकों को बुलवा कर अनुसंधान कराने की महती जरूरत है ।

सड़क के गायब हो जाने की वीडियो :

इस गड़बड़ी को लेकर ग्रीनफील्डस के संघर्षशील निवासियों ने हमारे न्यूज पोर्टल के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी, विजिलेंस और सीबीआई से इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।

डीटीपी विभाग का अधिसूचित सरकारी नक्शा जिसमे इस सेक्टर विभाजीय मार्ग को 30 मीटर ( 100 फुट ) दर्शाया है :

ग्रीनफील्डस कॉलोनी का 1994 का अप्रूव्ड ले आउट प्लान जिसमे इस सेक्टर विभाजीय मार्ग को 30 मीटर ( 100 फुट ) दर्शाया है :  

M/s SVC & LAHARI बिल्डर के दोनों प्रोजेक्ट के अप्रूव्ड ले आउट प्लान जिसमे इस सेक्टर विभाजीय मार्ग को 30 मीटर (100 फुट) दर्शाया है :

वहीं हमारे न्यूज पोर्टल को मॉल रोड पर बन रहे उक्त संबंधित प्रोजेक्ट की जमीन के संबंध में 2006 की सीनियर टाउन प्लानर द्वारा डायरेक्टर टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग को भेजी गई एक रिपोर्ट मिली है जिसमें ये साफ लिखा है की उक्त जमीन का 0.517 एकड़ भाग सेक्टर डिवाइडिंग रोड में आ रहा है :

क्या कहता है नियम :   

हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 के अनुसार अगर किसी बिल्डर के प्रोजेक्ट  की जमीन का कुछ भाग सेक्टर डिवाइडिंग रोड पर आ रहा है तो लाइसेंस लेने से पहले उस बिल्डर को जमीन का वो भाग सड़क के लिए छोड़ना पड़ेगा और वो भाग सरकार को फ्री ऑफ कोस्ट ट्रांसफर करना पड़ेगा तभी उस प्रोजेक्ट को डीटीपी विभाग द्वारा पर्मिशन दी जाएगी ।

नहीं हुआ इस नियम का पालन :

उक्त बिल्डर के लाइसेंस व लेआउट प्लान में भी यह शर्तें उल्लेखित है लेकिन इन नियम व शर्तों की पालना नहीं की गई है अपितु आवश्यक व भौतिक तथ्यों को दबाया गया व छुपाय गया है ।

इस संदर्भ में हमने ग्रीनफील्डस कॉलोनी के अधिवक्ता व समाजसेवी श्री सन्नी खण्डेलवाल जी से संपर्क किया और जानकारी मांगी । उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि :

जिला नगर योजनाकार (DTP Planning ) का यह दायित्व है कि वे ग्रीनफील्ड कॉलोनी की जनता के समक्ष यह स्पष्ट करें कि क्या फरीदाबाद डेवलपमेंट प्लान 2031 संबंधित सड़क की चौड़ाई 30 मीटर (100 फीट) होने की पुष्टि करता है। साथ ही, क्या आज की स्थिति में उस 240 मीटर लंबे हिस्से में 30 मीटर ( 100 फीट ) की चौड़ाई मौजूद है, जहाँ मैसर्स SVC & lahari बिल्डर को संबंधित प्रोजेक्ट्स के विकास के लिए लाइसेंस दिया गया है? इसके अतिरिक्त, उक्त सड़क की शेष लंबाई की चौड़ाई की स्थिति क्या है ?

यदि उस 240 मीटर के हिस्से में 30 मीटर (100 फुट) की चौड़ाई उपलब्ध नहीं है, तो DTP को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि इस विशेष खंड में सड़क की चौड़ाई घटकर 62 से 68 फीट कैसे रह गई? क्या सरकारी अधिकारियों ने उक्त लाइसेंस प्राप्त प्रोजेक्ट से 0.517 एकड़ भूमि को अपने कब्जे में लेने का कोई प्रयास किया है? इसके अलावा, क्या SVC और लहरी बिल्डर ने संबंधित अधिनियम के प्रावधानों और प्रोजेक्ट के लाइसेंस में निहित शर्तों के अनुसार, इस 0.517 एकड़ भूमि को सौंपने के लिए संबंधित सार्वजनिक प्राधिकरण के समक्ष कोई अनुरोध किया है?”

वरिष्ट ग्रीनफील्डस निवासियों ने वार्ता के दौरान बताया की :

यह मामला इस समस्त क्षेत्र के विकास से जुड़ा हुआ मामला है । सरकार को इस गंभीर गड़बड़ी पर अत्यंत ही गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए । इस जगह पर मार्ग व row के कम रह जाने से सेक्टर 42 -43 विभाजीय मार्ग – ग्रीनफील्डस मॉल रोड कभी भी 4 लेन का नहीं बन पाएगा इससे इस क्षेत्र को बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा । मौजूद सभी वरिष्ट जनों ने हाथ जोड़ कर माननीय मुख्यमंत्री जी से इस मार्ग की अधिसूचित चौड़ाई को सुनिश्चित करने की मांग की है ।


नवशा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।
26 जनवरी 2026 नवशा फाउंडेशन द्वारा ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अत्यंत …
ग्रीनफील्ड्स निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ ।
10 सितंबर 2025 । फरीदाबाद । यमुना में बाढ़ के …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
16 अगस्त 2025 । श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव ग्रीनफील्डस …
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस ।
15 अगस्त 2025 । 79वां स्वतंत्रता दिवस ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान ।
आज ग्रीनफील्डस कॉलोनी की डेवलपर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा ग्रीनफील्डस …
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस ।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कोकिला वाटिका पार्क में रविवार को …
ग्रीनफील्ड्स के मॉल रोड पर रेजिडेंशियल एरिया में चल रही दुकानों पर डीटीपी विभाग ने की सीलिंग की कार्यवाही ।
फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में आज डीटीपी विभाग द्वारा मॉल …
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में किया गया कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के योग साधना पार्क में इंटरेक्ट क्लब की …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी निवासियों ने आगामी गर्मियों से पहले 25 नये बिजली ट्रांसफॉर्मरों लगाने मांग की।
श्वेता शर्मा व ग्रीनफील्डस निवासियों ने DHBVN SE श्री जितेंद्र …
अब कैसे ग्रीनफील्डवासी जाएंगे रेलवे लाइन के पार । रेलवे ने बाउंड्री लगा बंद किया पैदल रास्ता।
आये दिन NHPC अंडरपास पर जलभराव का होना ग्रीनफील्डस निवासियों …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी की 100 फुटा मॉल रोड पर लगभग 40 फुट कब्जे का मामला पहुंचा जनता दरबार।
फरीदाबाद के सेक्टर 42, 43 की डिवाइडिंग रोड ग्रीनफील्डस कॉलोनी …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह ।
फरीदाबाद के बडख़ल क्षेत्र स्तिथ ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अनेकों स्थानों …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में हुआ पांचवे फीडर का सफल क्रियान्वन ।
भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता शर्मा व उनकी टीम के अथक …
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *