Categories
ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद

भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता शर्मा जी के अथक प्रयासों से ग्रीन फील्ड्स कॉलोनी के लिए 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा 66 केवी सब स्टेशन । ग्रीनफील्ड की बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

3 महीने में चालू होगा ग्रीनफील्ड कॉलोनी का 66 केवी सबस्टेशन । 2026 के आखिर में बनकर हो जाएगा तैयार । तीव्र गति से चल रहा है 66 केवी सबस्टेशन निर्माण कार्य । गेट संख्या 1 के पास बन रहे ग्रीनफील्ड 66 KV सबस्टेशन का  लगभग हो चुका है 80 परसेंट कार्य पूर्ण । आज एक पावर ट्रांसफॉर्मर 25/31.5 MVA पहुँच सब स्टेशन

श्रीमती श्वेता शर्मा जी व उनकी टीम के सदस्यों ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों से एक महत्वपूर्ण मीटिंग की जिसमें ग्रीन फील्ड्स कॉलोनी के 66 KV सर्विस स्टेशन के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग की गई थी। इस पर आला अधिकारियों ने सब स्टेशन के ठेकेदार को 3 महीने के अंदर-अंदर यह सब स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए अल्टीमेटम व सख्त लिखित आदेश जारी किये गए थे । फलस्वरूप आज सबस्टेशन का पहला पावर ट्रांसफॉर्मर आ गया है ।

ग्रीनफील्ड कॉलोनी के 66 केवी सब स्टेशन निर्माण में श्रीमती श्वेता शर्मा जी का है अहम योगदान :

ग्रीनफील्ड कॉलोनी के सब स्टेशन  निर्माण के लिए 2022 में श्रीमती श्वेता शर्मा जी ने चंडीगढ़ जाकर तत्कालीन HVPNL MD श्री मोहम्मद साइन जी से WTD का अप्रूवल दिलवाया था जिससे इस सब स्टेशन निर्माण की सभी वैधानिक अड़चनें दूर हो गईं । इसके बाद विभाग द्वारा DPR बना कर 2023 में 66 केवी सबस्टेशन का टेंडर जारी कर निर्माण कार्य चालू किया गया था । अब 2026 में यह सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।

श्रीमती श्वेता शर्मा जी ने सब स्टेशन निर्माण के लिए माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री नायाब सैनी जी, माननीय विधायक श्री धनेश अधलखा जी, शीर्ष नेतृत्व , सब स्टेशन के निर्माण के लिए 30,000 रुपये का ड्राफ्ट देने वाले सभी ग्रीनफील्डस के आदरणीय निवासियों का, UIC के पूर्व चेयरमैन श्री माननीय भारत भूषण जी का, नव नियुक्त चेयरमैन माननीय श्री संजय सूद जी का, माननीय श्री संजीव कौशल जी का, नवशा फाउंडेशन की टीम के सभी कर्मठ सदस्यों  का एवं  ग्रीनफील्डस कॉलोनी के वरिष्ठ समाजसेवी व गुरु जनों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है ।  

समय-समय पर ग्रेप के लागू होने से पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलने के चलते सब स्टेशन के कार्य में आई थी देरी। बिजली विभाग की तरफ से इस सबस्टेशन को जून 2026 में क्रियान्वित करने का टारगेट था लेकिन ग्रेप की बंदिशें के चलते और पेड़ न काटने की अनुमति मिलने की वजह से सब स्टेशन के निर्माण कार्य में कुछ देरी हुई ।

श्रीमती श्वेता शर्मा जी व उनकी टीम ने ही फॉरेस्ट अधिकारी से मिलकर पेड़ काटने की परमिशन में आ रही देरी को दूर करवाने का कार्य किया जिसके बाद से ही सब स्टेशन के निर्माण कार्य में तेजी आई।

ग्रीनफील्डस कॉलोनी के लोकप्रिय समाजसेवी अधिवक्ता श्री सन्नी खंडेलवाल जी ने बताया कि :

इस सबस्टेशन के क्रियान्वित होने के बाद ग्रीनफील्ड कॉलोनी को  11 हजार की लाइन के बिजली फॉल्ट से होने वाली बिजली कटौती से निजात मिल जाएगी । ग्रीनफील्ड्स 66 kv सबस्टेशन में 25 / 31.5 MVA के 2 ट्रांसफार्मर । इस सबस्टेशन  के 7 से 10 फीडर निकलने की योजना बनाई जा रही है जिनको जरूरत अनुसार बढ़ाया जा सकता है और भविष्य में 20 तक किया जा सकता है।

2014 में ही होना था सब स्टेशन का निर्माण चालू :

ग्रीनफील्ड कॉलोनी के सब स्टेशन का निर्माण 2014 में ही चालू होना था लेकिन विभाग द्वारा One Go में पेमेंट की मांग के चलते सब स्टेशन को WTD से अप्रूवल नहीं मिल पाया ।

श्रीमती श्वेता शर्मा जी ने पार्ट पेमेंट में अप्रूवल दिलवा कर रुकावट को दूर करवाया :

गौरतलब है कि 2014 इस सब स्टेशन के निर्माण के लिए माननीय पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश हुए थे लेकिन पार्ट पेमेंट के इशू को लेकर अनुमति नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद 2022 में पार्ट पेमेंट में wtd से अप्रूवल करवा कर श्वेता शर्मा जी केअथक प्रयासों से इस सब स्टेशन के निर्माण को अनुमति मिली । ग्रीन फील्ड कॉलोनी को सबस्टेशन की सफलता दिलवाने के लिए ग्रीनफील्डस कॉलोनी के निवासियों ने श्वेता शर्मा जी व उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *