Categories
ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद

80वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के सी ब्लॉक बुद्धा पार्क में किया गया भव्य आयोजन ।

नवशा फाउंडेशन की चेयरपर्सन माननीय श्रीमती श्वेता शर्मा जी ने बाल कलाकारों को मनमोहक देशभक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए पुरुस्कार वितरित किये।   

15 अगस्त 2026 । ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के सी ब्लॉक स्थित बुद्धा पार्क में 80वां स्वतंत्रता दिवस ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सीनियर सिटीजन्स ग्रुप द्वारा श्री शशि त्यागी जी के तत्वाधान में द्वारा सी ब्लॉक स्थित बुद्धा पार्क में भव्य कार्यकम का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर माँ सरस्वती कला केंद्र के नन्हे कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई । बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में अतिथि नवशा फाउंडेशन कि चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता शर्मा जी, भारतीय सेना के सेवानिवृत लेफ़्टिनेंट कामेश्वर पाण्डेय (रिटायर्ड), “लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र” संस्था के महासचिव श्री अभय सिन्हा जी, श्री सन्नी खंडेलवाल जी व गणमान्य वरिष्ठ निवासीजनों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। सेना वेटरन्स के सानिध्य में भारतीय ध्वज के समक्ष उपस्थित निवासियों का जोश कई गुना बढ़ गया ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे दूरदर्शन पर “हमलोग” धारावाहिक में “नन्हे” का करिदार निभाने वाले फ़िल्म एवम टीवी कलाकारअभिनव चतुर्वेदी जी की विशेष उपस्थित रही । यह आयोजन सी ब्लॉक सीनियर सिटीजन के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें श्री शशि कुमार त्यागी , श्री जे घोष, श्री विल्सन , श्री महेश सक्सेना, श्री महंत तिवारी, श्री मिथिलेश जी के अलावा अन्य लोंगो की भूमिका सराहनीय रही | ग्रीनफील्ड कॉलोंनी के नागरिकों, महिलाओं, बच्चों की उपस्थति काफी संख्या में रही | इस मौके पर श्रीमति रागिनी रंजन, श्री शशि त्यागी, फिल्म एवं टी वी कलाकार श्री अभिनव चतुर्वेदी जी, श्री मुकेश कौशिक जी, श्री सुभाष जी, श्री मनोहरलाल जी, श्री अनिल महाजन जी, श्री जगदीप मदान जी, श्री भुवनेश्वर जी, श्री ब्रिज किशोर खंडेलवाल जी व अन्य गणमान्य निवासिगणों ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन किया। सभी निवासियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और देश की प्रगति एवं समृद्धि की मंगल कामना की और देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया ।

PREVIOUS NEWS POSTS :

भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता शर्मा जी के अथक प्रयासों से ग्रीन फील्ड्स कॉलोनी के लिए 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा 66 केवी सब स्टेशन । ग्रीनफील्ड की बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।
वार्ड नो. 21, प्रशासन द्वारा अनंगपुर चौक पर ग्रीनफील्ड कॉलोनी की सीवर लाइन में बरसाती नाले के जुडने से बर्बाद हुई ग्रीनफील्डस कॉलोनी की सीवर लाइन। गलती प्रशासन की ।  खामियाजा भुगत रहे ग्रीनफील्ड निवासी।
फरीदाबाद की ग्रीन्फील्डस कॉलोनी में हुई धरती सिकुड़ने की अद्भुत रहस्यमयी घटना। 100 फ़ीट चौड़ी मॉल रोड का 40 फ़ीट भाग हुआ गायब।
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए नगर निगम ने दी चेतवानी। अवैध बोर्ड लगाने वालों ने मांगी कुछ दिन की मोहलत ।
नवशा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।
भारी मात्रा में धुआँ फैलने से ग्रीनफील्डस कॉलोनी के गेट संख्या 1, 3, और 5 के क्षेत्र में मचा तांडव । घंटो मशक्कत के बाद स्तिथि को किया गया काबू ।
ग्रीनफील्ड्स कोलोनीवासियों ने अपने पैसे एकत्रित कर खुद ही करवाया 22 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य। सभी बड़े – बड़े वादे हुए फेल।
ग्रीनफील्ड्स निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ ।
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस ।
ग्रीनफील्डस कॉलोनी की मॉल रोड पर हुए नरकीय हालात। मॉल रोड पर खुले में बह रहे सीवर की गंदगी से आमजन आए मुश्किल में।
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान ।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस ।
NHPC अंडरपास पर बारिश में नहीं हुआ जलभराव।सीवरलाइन के अंदर लगी दीवार टूटने से हासिल हुई बड़ी सफलता ।
ग्रीनफील्ड्स के मॉल रोड पर रेजिडेंशियल एरिया में चल रही दुकानों पर डीटीपी विभाग ने की सीलिंग की कार्यवाही ।
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में किया गया कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।
ग्रीनफील्डस कॉलोनी निवासियों ने आगामी गर्मियों से पहले 25 नये बिजली ट्रांसफॉर्मरों लगाने मांग की।
ग्रीनफील्डस कॉलोनाइजर और बिल्डर की मिलीभगत के चलते 10 परिवारों पर बना घर से बेघर होने का संकट ।
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के 66 केवीए बिजली सब स्टेशन के लिए 66 हजार लाइन की केबल डालने का कार्य हुआ शुरू।
अब कैसे ग्रीनफील्डवासी जाएंगे रेलवे लाइन के पार । रेलवे ने बाउंड्री लगा बंद किया पैदल रास्ता।
Share