Categories
ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद

ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एंट्री गेटों पर अवैध विज्ञापन बोर्ड और वसूली का मामला पहुंचा पुलिस चौकी ।

फरीदाबाद: 13 Nov 2026 :

ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एंट्री गेटों पर गैरकानूनी तरीके से विज्ञापन (एडवर्टाइजमेंट) बोर्ड लगवाकर कथित तौर पर अवैध वसूली करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में कॉलोनी की कॉलोनाइजर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी (UIC) ने स्थानीय पुलिस चौकी में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

​क्या है पूरा मामला?

कंपनी के अनुसार, 2 नवंबर को यूआईसी स्टाफ को सूचना मिली कि कॉलोनी के गेट संख्या 2 पर एक और नया विज्ञापन बोर्ड लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही यूआईसी स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस बोर्ड को अपनी कस्टडी में ले लिया। पिछले कुछ दिनों से यह घटना ग्रीनफील्ड कॉलोनी के निवासियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

​एक संस्था पर लगभग 11 अवैध बोर्ड लगाए जाने व वसूली का आरोप :

यूआईसी कंपनी के संबंधित स्टाफ ने बातचीत के दौरान बताया कि पिछले कई महीनों से एक स्थानीय संस्था द्वारा मनमाने तरीके से एंट्री गेटों पर विभिन्न बिल्डरों व अन्य लोगों के अवैध रूप से लगभग 11 एडवर्टाइजमेंट बोर्ड लगवा दिए गए थे।

​जब नव-नियुक्त यूआईसी बोर्ड को इस अनाधिकृत कृत्य की जानकारी मिली, तो उन्होंने इस तरह के अनधिकृत कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद कंपनी अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और संबंधित विज्ञापन बोर्ड में विज्ञापन निकलवाने वालों बिल्डरों व दुकानदारों को नोटिस भेजा गया। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि कॉलोनी की डेवलपर कंपनी ‘यूआईसी’ है, इसलिए कंपनी से अनुमति लेकर और निर्धारित शुल्क (पर्ची कटवाकर) ही बोर्ड लगाए जाएं, अन्यथा इन्हें हटवा दिया जाएगा।

​कई बोर्ड मालिकों ने दी सहमति :

नोटिस के बाद संबंधित बोर्ड मालिकों को यूआईसी ऑफिस बुलाया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कंपनी के अनुसार, इसके बाद कई बोर्ड धारकों ने यूआईसी को नियमानुसार फीस देने पर रजामंदी भी जता दी थी ।

​अवैध वसूली व अनधिकृत गतिविधियों के चलते कॉलोनी के विकास कार्यों पर पड़ रहा असर :

यूआईसी कंपनी का कहना है कि वर्तमान में वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। विज्ञापनों और अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग कॉलोनी में मोटर लगवाने, सीवर और अन्य जरूरी विकास कार्यों के रखरखाव में किया जाता है। मुख्य गेटों पर एक संस्था द्वारा की जा रही इस कथित अवैध वसूली के कारण यूआईसी को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है, जिसका सीधा असर कॉलोनी की व्यवस्थाओं पर पड़ रहा है।

ADVERTISEMENT :


नवशा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।
26 जनवरी 2026 नवशा फाउंडेशन द्वारा ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अत्यंत …
ग्रीनफील्ड्स निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ ।
10 सितंबर 2025 । फरीदाबाद । यमुना में बाढ़ के …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
16 अगस्त 2025 । श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव ग्रीनफील्डस …
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस ।
15 अगस्त 2025 । 79वां स्वतंत्रता दिवस ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान ।
आज ग्रीनफील्डस कॉलोनी की डेवलपर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा ग्रीनफील्डस …
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस ।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कोकिला वाटिका पार्क में रविवार को …
ग्रीनफील्ड्स के मॉल रोड पर रेजिडेंशियल एरिया में चल रही दुकानों पर डीटीपी विभाग ने की सीलिंग की कार्यवाही ।
फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में आज डीटीपी विभाग द्वारा मॉल …
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में किया गया कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के योग साधना पार्क में इंटरेक्ट क्लब की …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी निवासियों ने आगामी गर्मियों से पहले 25 नये बिजली ट्रांसफॉर्मरों लगाने मांग की।
श्वेता शर्मा व ग्रीनफील्डस निवासियों ने DHBVN SE श्री जितेंद्र …
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *