Categories
ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद

वार्ड नो. 21, प्रशासन द्वारा अनंगपुर चौक पर ग्रीनफील्ड कॉलोनी की सीवर लाइन में बरसाती नाले के जुडने से बर्बाद हुई ग्रीनफील्डस कॉलोनी की सीवर लाइन। गलती प्रशासन की ।  खामियाजा भुगत रहे ग्रीनफील्ड निवासी।

जैसा कि प्रशासन ने अनंगपुर की तरफ से बरसाती नाला ग्रीनफील्ड कॉलोनी की प्राइवेट सीवर लाइन में जोड़ा हुआ है, उसकी वजह से भरी मात्रा में मलबा, मिट्टी कंकड़ पत्थर , प्लास्टिक आदि ग्रीनफ़ील्ड की सीवर लाइन में बार बार फस जाते हैं । इससे सीवर लाइन बार बार जाम हो जाती है। ग्रीनफील्ड कॉलोनी की कोलोनाइज़र अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी को बार बार इस सीवर लाइन को ठीक करवाये जाने के चलते करोड़ों रुपये की चपत लग चुकी है ।

बरसाती नाले को सीवर लाइन में जोड़ना टेक्निकल तौर पर अत्यंत अनुचित है :

सीवर लाइन में गलत तरीके से बरसाती नाले को जोड़ने से  मॉल रोड पर ठेके के पास और गेट संख्या 15 के पास ग्रीनफील्डस कॉलोनी की  सीवर लाइन खराब हो गयी है । हर बार की थोड़ी देर की बारिश से ही सीवर लाइन खराब हो जाती है । प्रशासन की इस बड़ी लापरवाही की वजह से ग्रीनफील्डस में  नारकीय हालात हो गए हैं । यहां बीमारी फैल सकती हैं ।

यहाँ के निवासियों ने कई बार MCF को ट्वीट भी किया है लेकिन MCF केवल दिखाने के लिए  कुछ देर के लिए सुपर सकर मशीन भेज देती है और समस्या का स्थायी निदान नहीं करती । यहाँ के निवासियों ने प्रशासन से मांग है कि MCF विभाग अनंगपुर चौक से अपनी खुद की अपने खर्चे पर अलग बरसाती और सीवर लाइन डलवाये  ताकि ग्रीनफील्ड कॉलोनी की सीवर लाइन को हर बार की बारिश में चोक होने से बचाया जा सके ।

Share