26 जनवरी 2026 नवशा फाउंडेशन द्वारा ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । इस अवसर पर माँ सरस्वती कला केंद्र के नन्हे कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई । बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान गणमान्य वरिष्ठ निवासियों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया । नवशा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता शर्मा ने सभी क्षेत्र वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ दी । देश की प्रगति एवं समृद्धि की मंगल कामना की ।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।
इस दौरान ग्रीन फील्ड के समाज सेवी अधिवक्ता श्री सन्नी खण्डेलवाल जी ने उपस्थित सभी सम्मानीय वरिष्ठ जनों का सम्मान किया ।
26 जनवरी के कार्यक्रम की कुछ झलकियां :
ADVERTISEMENT : MAA SARASWATI KALA KENDRA, GREENFIELDS COLONY, GATE NO. 6, A – 2336, FBD CONTACT : Mrs. Surbhi — Mb. No. : 9625178240