Categories
ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद

ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस ।

15 अगस्त 2025 । 79वां स्वतंत्रता दिवस ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सीनियर सिटीजन्स द्वारा सी ब्लॉक स्थित बुद्धा पार्क में ध्वजारोहण कार्यकम का आयोजन किया गया । इस दौरान भारतीय सेना के सेवानिवृत ब्रिगेडियर एस के कौशिक जी व लेफ़्टिनेंट कामेश्वर पाण्डेय (रिटायर्ड) व गणमान्य वरिष्ठ निवासीजनों के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया ।

भारी बारिश भी निवासियों के उत्साह और उल्लास को कम नहीं कर सकी । सेना वेटरन्स के सानिध्य में भारतीय ध्वज के समक्ष उपस्थित निवासियों का जोश कई गुना बढ़ गया ।

इस अवसर पर नवशा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता शर्मा जी, सेना वेटरन ब्रिगेडियर श्री एस के कौशिक जी, लेफ्टिनेंट श्री कामेश्वर पांडे जी, “लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र” संस्था के महासचिव श्री अभय सिन्हा जी, अधिवक्ता श्री सन्नी खंडेलवाल जी, श्री त्यागी जी, श्री पीटर जी, श्री दुबे जी, श्री ब्रिजकिशोर जी, श्री नामदेव जी, श्री अनिल जी, श्री विल्सन जी, श्री मनोहर लाल जी, श्री धीमान जी, श्री राजेश जी, धर्मेंद्र जी, श्री दीपक जी, श्री श्रीमती किरण जी व गणमान्य निवासीगण मौजूद रहे।

गणमान्य वरिष्ठ निवासियों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया । सभी निवासियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और देश की प्रगति एवं समृद्धि की मंगल कामना की और देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया । मातृ शक्ति व उपस्थित निवासियों के द्वारा देश भक्ति के गीतों का आयोजन किया गया ।

उपस्थित वरिष्ठजनों ने आजादी के बारे में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए । और एकमत होने का संदेश दिया कि हम सभी भारतवासियों एकमत और एकजुट होकर सोहार्द भाव से होकर रहेंगे तभी हम आज़ादी के सही मायनों को समझ पायेंगे और आज़ादी का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य जो कि सामाजिक उत्थान और देश की प्रगति है, उसमें सकारात्मक सहयोग कर पायेंगे।

इस शुभ अवसर पर उपस्थित निवासीजनों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

Previous News :

Share