फरीदाबाद : दिनाँक 17 जनवरी
ग्रीनफील्डस पुलिस चौकी इंचार्ज श्री कृपा राम जी व उनकी टीम, नवशा फाउंडेशन की टीम के अधिवक्ता सन्नी खंडेलवाल, स्थानीय निवासी श्री आकाश जी, श्रीमती हर्षिता भसीन जी, फायर ब्रिगेड की टीम, और UIC स्टाफ के अथक प्रयासों से विकट स्थिति को काबू किया गया ।
कल शाम से ग्रीनफील्डस कॉलोनी और रेलवे लाइन के बीच में बड़े क्षेत्र में फैली हुई जमनीं पर भारी मात्रा में जमा कचरे में आग लग गयी और जिससे वहां आसपास के क्षेत्र A ब्लॉक गेट संख्या 1, 3, 5 मिल्खा सिंह पार्क आदि क्षेत्र में विशाल मात्रा में जहरीला धुआँ फैल गया और सारा क्षेत्र एक खतरनाक गैस चैम्बर में तब्दील हो गया ।
रात्रि आते आते हालात अत्यंत गंभीर हो गए । धुआँ की स्तिथि यह थी कि रोड संख्या 90, 91, 92, मिलखा सिंह पार्क आदि इलाके में दृश्यता शून्य हो गयी थी और वहां के निवासियों की सांसों पर जीवन संकट उत्पन्न होने लगा ।
वार्ता के दौरान श्री सन्नी खंडेलवाल जी ने बताया कि इस गंभीर संकट की सूचना मिलते ही वो आग की सटीक जगह का पता लगाने के लिए मौके पर गए और पाया कि रेलवे लाइन से सटी वृंदावन वाटिका की बॉउंड्री के पीछे बड़े क्षेत्र में आग लगी हुई है । मौके पर मौजूद हर्षिता जी और आकाश जी के साथ 112 पर फायर ब्रिगेड और स्थानिय पुलिस चौकी को अवगत करवाया ।
इस पर तत्काल एक्शन लेते हुये पुलिस चौकी आदरणीय श्री कृपा राम जी, नवशा फाउंडेशन की टीम, स्थानीय निवासी श्री आकाश जी, हर्षिता जी, और मौजूद UIC स्टाफ ने कांटों और झाड़ियों के बीच अंधेरे में ही बाउंड्री पर चढ़ कर फायर बिग्रेड व अन्य पानी की पाइप से कई घंटों पानी डाल कर आग को बुझाया ।

श्री सन्नी खंडेलवाल जी ने अत्यंत विपरीत परिस्थिती में अथक प्रयास के लिए पुलिस चौकी इंचार्ज श्री कृपा राम जी व ग्रीनफील्डस पुलिस चौकी टीम का, फॉयर ब्रिगेड की टीम का, स्थानीय निवासी आकाश जी, हर्षिता जी व मौजूद UIC स्टाफ का धन्यवाद किया है ।
श्री सन्नी खंडेलवाल ने यह भी बताया कि उन्होंने रेलवे के आला अधिकारियों , UIC और MCF के अधिकारियों को इस घटना से अवगत करवाया है की रेलवे की जमीन में सीमेंटेड स्लैब लगने के बाद वहां आने जाने की बिल्कुल भी जगह नहीं बची है । और रेलवे की जमीन में फैले टनों प्लास्टिक का कचरा फैला हुआ है । इसको को हटवाने का निवेदन किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दुबारा न हो ।
