अरिहंत जैन की रिपोर्ट : 06 जनवरी 2022
आज डी एच बी वी एन (बिजली विभाग ) के कार्यकारी अभियंता श्री अमित खम्बोज व सहायक अभियंता श्री सुरेंद्र मेहरा की अगुवाई में ग्रीनफील्डस कॉलोनी की RWA आवासीय सुधार मंडल व बिजली विभाग की संयुक्त मीटिंग हुई।
आवासीय सुधार मण्डल के प्रधान आचार्य आदित्य शर्मा व जनरल सेक्रेटरी अधिवक्ता सन्नी खंडेलवाल ने हमारे सवाल के जवाब में बताया कि ग्रीनफील्डस कॉलोनी को वर्तमान में 3 बिजली फीडर से सप्लाई मिल रही है जिनकी लोड सीमा 400, 400 व 300 Amp है ।
पिछली गर्मीयों में हमारी कॉलोनी का लोड निर्धारित सीमा से बहुत अधिक पहुंच गया था जिससे हमारे यहां के निवासियों को जून, जुलाई व अगस्त महीने में लोकल फ़ॉल्टस के कारण भयंकर बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था ।
यहां इस साल 500 से अधिक नए मकान बनने से लोड और भी बढ़ गया है । ऐसी स्थिति में अगर चौथा फीडर नहीं मिलता तो परिणाम बहुत ही दयनीय हो सकते थे।
ग्रीनफील्डस कॉलोनी के लिए पिछले वर्ष ही दिनांक 04 jan 2021 को माननीय विधायका श्रीमती सीमा त्रिखा ने ग्रीनफील्डस कॉलोनी में बिजली विभाग के आला अधिकारियों व आवासीय सुधार मंडल के साथ हुई मीटिंग में चौथे बिजली फीडर को उपलब्ध कराने की घोषणा की थी लेकिन किन्ही कारणों से यह अभी तक ग्रीनफील्डस कॉलोनी को नही मिल पाया है।
इस विषय पर आज एक्सईएन अमित खम्बोज से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई जिसमें उन्होंने sdo सुरेंद्र मेहरा की मौजूदगी में तुरंत प्रभाव से चौथे फीडर का कार्य आरंभ करने के आदेश दिए हैं जिस पर sdo सुरेंद्र मेहरा ने जल्द से जल्द ग्रीनफील्डस कॉलोनी के लिए चौथे फीडर को क्रियान्वित करने का वादा किया है। इस संदर्भ में एक पत्र आवासीय सुधार मंडल के द्वारा सुपरिटेंडेंट इंजीनियर श्री नरेश कक्कर को भी हाल ही में दिया गया था।
इस मौके पर आवासीय सुधार मंडल की तरफ से प्रधान आचार्य आदित्य शर्मा, सचिव अधिवक्ता सन्नी खंडेलवाल व श्री विकास वर्मा मौजूद रहे ।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 7838430705


- भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता शर्मा जी के अथक प्रयासों से ग्रीन फील्ड्स कॉलोनी के लिए 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा 66 केवी सब स्टेशन । ग्रीनफील्ड की बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।3 महीने में चालू होगा ग्रीनफील्ड कॉलोनी का 66 केवी सबस्टेशन ।… Read more: भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता शर्मा जी के अथक प्रयासों से ग्रीन फील्ड्स कॉलोनी के लिए 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा 66 केवी सब स्टेशन । ग्रीनफील्ड की बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।
- वार्ड नो. 21, प्रशासन द्वारा अनंगपुर चौक पर ग्रीनफील्ड कॉलोनी की सीवर लाइन में बरसाती नाले के जुडने से बर्बाद हुई ग्रीनफील्डस कॉलोनी की सीवर लाइन। गलती प्रशासन की । खामियाजा भुगत रहे ग्रीनफील्ड निवासी।जैसा कि प्रशासन ने अनंगपुर की तरफ से बरसाती नाला ग्रीनफील्ड कॉलोनी… Read more: वार्ड नो. 21, प्रशासन द्वारा अनंगपुर चौक पर ग्रीनफील्ड कॉलोनी की सीवर लाइन में बरसाती नाले के जुडने से बर्बाद हुई ग्रीनफील्डस कॉलोनी की सीवर लाइन। गलती प्रशासन की । खामियाजा भुगत रहे ग्रीनफील्ड निवासी।
- फरीदाबाद की ग्रीन्फील्डस कॉलोनी में हुई धरती सिकुड़ने की अद्भुत रहस्यमयी घटना। 100 फ़ीट चौड़ी मॉल रोड का 40 फ़ीट भाग हुआ गायब।फरीदाबाद की सेक्टर 42 – 43 डिवाइडिंग रोड 100 फुटा मार्ग है… Read more: फरीदाबाद की ग्रीन्फील्डस कॉलोनी में हुई धरती सिकुड़ने की अद्भुत रहस्यमयी घटना। 100 फ़ीट चौड़ी मॉल रोड का 40 फ़ीट भाग हुआ गायब।
- ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए नगर निगम ने दी चेतवानी। अवैध बोर्ड लगाने वालों ने मांगी कुछ दिन की मोहलत ।12 मार्च 26 , आज नगर निगम द्वारा ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एंट्री… Read more: ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए नगर निगम ने दी चेतवानी। अवैध बोर्ड लगाने वालों ने मांगी कुछ दिन की मोहलत ।
