15 अगस्त 2025 । 79वां स्वतंत्रता दिवस ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सीनियर सिटीजन्स द्वारा सी ब्लॉक स्थित बुद्धा पार्क में ध्वजारोहण कार्यकम का आयोजन किया गया । इस दौरान भारतीय सेना के सेवानिवृत ब्रिगेडियर एस के कौशिक जी व लेफ़्टिनेंट कामेश्वर पाण्डेय (रिटायर्ड) व गणमान्य वरिष्ठ निवासीजनों के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया ।








भारी बारिश भी निवासियों के उत्साह और उल्लास को कम नहीं कर सकी । सेना वेटरन्स के सानिध्य में भारतीय ध्वज के समक्ष उपस्थित निवासियों का जोश कई गुना बढ़ गया ।










इस अवसर पर नवशा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता शर्मा जी, सेना वेटरन ब्रिगेडियर श्री एस के कौशिक जी, लेफ्टिनेंट श्री कामेश्वर पांडे जी, “लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र” संस्था के महासचिव श्री अभय सिन्हा जी, अधिवक्ता श्री सन्नी खंडेलवाल जी, श्री त्यागी जी, श्री पीटर जी, श्री दुबे जी, श्री ब्रिजकिशोर जी, श्री नामदेव जी, श्री अनिल जी, श्री विल्सन जी, श्री मनोहर लाल जी, श्री धीमान जी, श्री राजेश जी, धर्मेंद्र जी, श्री दीपक जी, श्री श्रीमती किरण जी व गणमान्य निवासीगण मौजूद रहे।







गणमान्य वरिष्ठ निवासियों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया । सभी निवासियों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और देश की प्रगति एवं समृद्धि की मंगल कामना की और देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया । मातृ शक्ति व उपस्थित निवासियों के द्वारा देश भक्ति के गीतों का आयोजन किया गया ।
उपस्थित वरिष्ठजनों ने आजादी के बारे में अपने अपने विचार प्रस्तुत किए । और एकमत होने का संदेश दिया कि हम सभी भारतवासियों एकमत और एकजुट होकर सोहार्द भाव से होकर रहेंगे तभी हम आज़ादी के सही मायनों को समझ पायेंगे और आज़ादी का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य जो कि सामाजिक उत्थान और देश की प्रगति है, उसमें सकारात्मक सहयोग कर पायेंगे।
इस शुभ अवसर पर उपस्थित निवासीजनों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।




Previous News :
- फरीदाबाद की ग्रीन्फील्डस कॉलोनी में हुई धरती सिकुड़ने की अद्भुत रहस्यमयी घटना। 100 फ़ीट चौड़ी मॉल रोड का 40 फ़ीट भाग हुआ गायब।
फरीदाबाद की सेक्टर 42 – 43 डिवाइडिंग रोड 100 फुटा… Read more: फरीदाबाद की ग्रीन्फील्डस कॉलोनी में हुई धरती सिकुड़ने की अद्भुत रहस्यमयी घटना। 100 फ़ीट चौड़ी मॉल रोड का 40 फ़ीट भाग हुआ गायब। - ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए नगर निगम ने दी चेतवानी। अवैध बोर्ड लगाने वालों ने मांगी कुछ दिन की मोहलत ।
12 मार्च 26 , आज नगर निगम द्वारा ग्रीनफील्ड कॉलोनी… Read more: ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए नगर निगम ने दी चेतवानी। अवैध बोर्ड लगाने वालों ने मांगी कुछ दिन की मोहलत । - नवशा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।
26 जनवरी 2026 नवशा फाउंडेशन द्वारा ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अत्यंत… Read more: नवशा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस। - भारी मात्रा में धुआँ फैलने से ग्रीनफील्डस कॉलोनी के गेट संख्या 1, 3, और 5 के क्षेत्र में मचा तांडव । घंटो मशक्कत के बाद स्तिथि को किया गया काबू ।
फरीदाबाद : दिनाँक 17 जनवरी ग्रीनफील्डस पुलिस चौकी इंचार्ज श्री… Read more: भारी मात्रा में धुआँ फैलने से ग्रीनफील्डस कॉलोनी के गेट संख्या 1, 3, और 5 के क्षेत्र में मचा तांडव । घंटो मशक्कत के बाद स्तिथि को किया गया काबू । - ग्रीनफील्ड्स कोलोनीवासियों ने अपने पैसे एकत्रित कर खुद ही करवाया 22 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य। सभी बड़े – बड़े वादे हुए फेल।
फरीदाबाद । ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित ऐफ एवेन्यू… Read more: ग्रीनफील्ड्स कोलोनीवासियों ने अपने पैसे एकत्रित कर खुद ही करवाया 22 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य। सभी बड़े – बड़े वादे हुए फेल। - ग्रीनफील्ड्स निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ ।
10 सितंबर 2025 । फरीदाबाद । यमुना में बाढ़ के… Read more: ग्रीनफील्ड्स निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ । - ग्रीनफील्डस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
16 अगस्त 2025 । श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव ग्रीनफील्डस… Read more: ग्रीनफील्डस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव। - ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस ।
15 अगस्त 2025 । 79वां स्वतंत्रता दिवस ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में… Read more: ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस । - ग्रीनफील्डस कॉलोनी की मॉल रोड पर हुए नरकीय हालात। मॉल रोड पर खुले में बह रहे सीवर की गंदगी से आमजन आए मुश्किल में।
29 मई 2025 : फरीदाबाद की ग्रीनफील्डस कॉलोनी की लाइफलाइन… Read more: ग्रीनफील्डस कॉलोनी की मॉल रोड पर हुए नरकीय हालात। मॉल रोड पर खुले में बह रहे सीवर की गंदगी से आमजन आए मुश्किल में। - ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान ।
आज ग्रीनफील्डस कॉलोनी की डेवलपर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा ग्रीनफील्डस… Read more: ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान ।
