Categories
ग्रीनफील्ड कॉलोनी फरीदाबाद

ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने के लिए नगर निगम ने दी चेतवानी। अवैध बोर्ड लगाने वालों ने मांगी कुछ दिन की मोहलत ।

12 मार्च 26 , आज नगर निगम द्वारा ग्रीनफील्ड कॉलोनी के एंट्री गेटों पर लगे अवैध एडवर्टाइजमेंट बोर्डों को हटाने का अभियान चलाया गया जिसके तहत सबसे पहले गेट संख्या 15 पर अवैध विज्ञापन बोर्ड को हटाया गया । लेकिन जैसे ही अभियान आगे बढ़ने लगा, अवैध बोर्ड लगाने वालों ने इन बोर्डों को स्वयं हटाने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी है।

गौरतलब है कि ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के मुख्य मार्ग एंट्री गेटों पर कुछ लोगों ने मनमानी कर अवैध विज्ञापन बोर्ड लगा लिए थे । जिसको लेकर काफी समय से यहां के निवासियों में भारी रोष था और ग्रीनफील्डस कॉलोनी निवासियों द्वारा नगर निगम में शिकायतें दे रहे थे ।

वार्ता के दौरान मौजूद ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के वरिष्ठ निवासियों ने बताया कि यह खतरनाक विज्ञापन बोर्ड अवैध तरीके से लगाये गये हैं । यह बिजली की 11 वोल्टेज की लाइन के बहुत नज़दीक है जिससे कोई भी जानलेवा व गंभीर हादसा हो सकता है। साथ ही आंधी तूफान में इनके गिरने से निवासी घायल हो सकते हैं ।

वार्ता में नगर निगम के संबंधित अधिकारी ने बताया कि अगर इन अवैध बोर्ड वालों द्वारा लगाए ये बोर्ड नहीं हटाये गये तो अवैध विज्ञापन बोर्ड वालों से नियमानुसार भारी चालान वसूला जाएगा और दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाएगी ।

नवशा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।
26 जनवरी 2026 नवशा फाउंडेशन द्वारा ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अत्यंत …
ग्रीनफील्ड्स निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ ।
10 सितंबर 2025 । फरीदाबाद । यमुना में बाढ़ के …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
16 अगस्त 2025 । श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव ग्रीनफील्डस …
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस ।
15 अगस्त 2025 । 79वां स्वतंत्रता दिवस ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा चलाया गया अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान ।
आज ग्रीनफील्डस कॉलोनी की डेवलपर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी द्वारा ग्रीनफील्डस …
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस ।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कोकिला वाटिका पार्क में रविवार को …
ग्रीनफील्ड्स के मॉल रोड पर रेजिडेंशियल एरिया में चल रही दुकानों पर डीटीपी विभाग ने की सीलिंग की कार्यवाही ।
फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में आज डीटीपी विभाग द्वारा मॉल …
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी में किया गया कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।
ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के योग साधना पार्क में इंटरेक्ट क्लब की …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी निवासियों ने आगामी गर्मियों से पहले 25 नये बिजली ट्रांसफॉर्मरों लगाने मांग की।
श्वेता शर्मा व ग्रीनफील्डस निवासियों ने DHBVN SE श्री जितेंद्र …
अब कैसे ग्रीनफील्डवासी जाएंगे रेलवे लाइन के पार । रेलवे ने बाउंड्री लगा बंद किया पैदल रास्ता।
आये दिन NHPC अंडरपास पर जलभराव का होना ग्रीनफील्डस निवासियों …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी की 100 फुटा मॉल रोड पर लगभग 40 फुट कब्जे का मामला पहुंचा जनता दरबार।
फरीदाबाद के सेक्टर 42, 43 की डिवाइडिंग रोड ग्रीनफील्डस कॉलोनी …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह ।
फरीदाबाद के बडख़ल क्षेत्र स्तिथ ग्रीनफील्डस कॉलोनी में अनेकों स्थानों …
ग्रीनफील्डस कॉलोनी में हुआ पांचवे फीडर का सफल क्रियान्वन ।
भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता शर्मा व उनकी टीम के अथक …