09 अक्टूबर 2026 । फरीदाबाद:
नवशा फाउंडेशन टीम की मेहनत रंग लाई । सराय अंडरपास की समस्या का होगा स्थायी समाधान । माननीय कैबिनेट मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक अधिवक्ता सन्नी खंडेलवाल ने उठाया जनता का मुद्दा ।
शुक्रवार को फरीदाबाद, सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेन्शन सेंटर में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री सुश्री आरती राव ने की।
बैठक में कैबिनेट मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में सराय अंडरपास के बंद रहने और जलभराव की गंभीर समस्या के मामले पर अहम सुनवाई हुई। क्षेत्र के समाजसेवी शिकायतकर्ता सन्नी खंडेलवाल जी ने सराय अंडरपास कई महीनों से बंद होने के चलते ग्रीनफील्ड कॉलोनी, ओमेक्स हाउसिंग, ग्रीनवेली हाउसिंग, अरिहंत, अहिंसा हाउसिंग, अनंगपुर, गुरुकुल, दयाल नगर आदि क्षेत्र के करीब 3 लाख लोगों को हो रही परेशानी को प्रमुखता और अत्यंत प्रभावी रूप से कमिटी के समक्ष उठाया।

सुनवाई के दौरान श्री सन्नी खंडेलवाल जी ने बताया गया कि यह सराय अन्डरपास दिल्ली के काफी नजदीक है जिससे क्षेत्र के हजारों वाहन बहुत सुगमता से दिल्ली के लिए जाते थे । लेकिन कई महीनों से इस अंडरपास के बंद रहने के कारण आसपास के क्षेत्रों में यातायात का भारी दबाव बढ़ गया है, और समस्त क्षेत्र में जाम की विकराल समस्या बन गई है। जिससे यहाँ के रेसीडेंट्स का दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । साथी ही जनता को लंबा रास्ता तय कर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सराय अंडरपास से जल निकासी के लिए होगी आधुनिक डिस्पोजल की व्यवस्था । 15 दिसंबर 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य :
समस्या का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जल निकासी के लिए आधुनिक डिस्पोजल व्यवस्था और आवश्यक पंप लगाने की योजना तैयार की गई है। मंत्री माननीय आरती राव जी ने संबंधित एजेंसियों को आपस में बेहतर समन्वय (तालमेल) बनाकर जिम्मेदारी तय करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके लिए 15 दिसंबर तक की समय-सीमा भी निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, फरीदाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, बल्लभगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त आयुष सिन्हा, नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह , एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, एचएसवीपी एडमिस्टेटर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान नवशा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता शर्मा जी ने बताया कि :
“हमारी नवशा फाउंडेशन की टीम एनएचपीसी अन्डरपास पर जाम की स्तिथि में सुधार लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और शाम के peak hours के समय प्रशासन के साथ ट्राफिक व्यवस्था की देखरेख भी करती है । सराय अन्डरपास के बंद हो जाने से मथुरा रोड, एनएचपीसी चौक एनएचपीसी अन्डरपास, मॉल रोड पर वाहनों का अथाह प्रवाह बढ़ गया है जिस कारण यहाँ जाम की गंभीर स्तिथि बनी रहती है । एनएचपीसी अन्डरपास पर ट्राफिक के दबाब को कम करने के लिए सराय अन्डरपास का खुला रहना अत्यंत आवश्यक है और इसलिए उनकी टीम ने ये मुद्दा जिला प्रसाशन से समक्ष उठाया है । सेक्टर 41, 42, 43 के क्षेत्र में ट्राफिक की गंभीर समस्या के समाधान के लिए हमारी नवशा फाउंडेशन टीम क्षेत्र में नई कानेक्टिविटी, slip रोड आदि अन्य सुधारों पर भी कार्य करेगी ।”



ADVERTISEMENT :

Previous News :
- सराय अंडरपास की बदहाली का मामला पहुंचा ग्रीवेंस कमेटी: सन्नी खंडेलवाल की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री आरती राव ने दी 15 दिसंबर तक ‘डिस्पोजल सम्प’ बनाने की डेडलाइन ।
- 80वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के सी ब्लॉक बुद्धा पार्क में किया गया भव्य आयोजन ।
- भाजपा नेत्री श्रीमती श्वेता शर्मा जी के अथक प्रयासों से ग्रीन फील्ड्स कॉलोनी के लिए 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा 66 केवी सब स्टेशन । ग्रीनफील्ड की बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती।



